
दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
पाकुड़ में दो दिनों से लगातार बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दुर्गा पूजा भी फीका रहा और लोग घर से नहीं निकल पा रहे हैं। बारिश के कारण सड़कों पर जल जमाव हो गया है। दैनिक मजदूरी करने वालों के...
पाकुड़। दो दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बारिश होने से दुर्गा पूजा भी फीका रहा। लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर गिनीचुनी गाड़ियां ही नजर आ रही है। उधर ऑटो, टोटो स्टैंड में केवल गाड़ियां अपने स्थान पर नजर आयी है परंतु यात्री नहीं के बराबर नजर आया। गाड़ियां चलकर दैनिक मजदूरी करने वाले चालक काफी परेशान दिखे। बारिश के कारण लोगों का घर से निकलना दुभर हो गया है। दैनिक मजदूरी करने वाले का कहना है इस तरह अगर बारिश होती रही तो खाने के लाले पड़ जाएंगे। सड़कों पर जगह-जगह जल जमाव का दृश्य देखने को मिला।

शहर के कालीभषाण पोखर से होकर बैंक कॉलोनी तक जाने वाली मुख्य सड़क पर पोखर का पानी आ गया। जिससे सड़क पानी से लबालब हो गया। राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पोखर की पानी की निकासी को लेकर जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। इधर पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्रों में कई दिनों से हो रही मानसूनी बरसात से आम जन काफी प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार से जारी बरसात शनिवार सुबह तक होती रही। जिससे दैनिक कामकाज कर कमाने खाने वाले लोगों को इन दिनों भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। वहीं बरसात के बीच जोरदार गरज के साथ बिजली गरजने से लोग भय से घरों में ही खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इधर यह बरसात किसानों के लिए काफी लाभप्रद साबित हो रही है। किसानों के खेत पानी से लबालब भर गए हैं। वहीं निचले इलाके वाले खेतों में पानी ज्यादा भरने से किसान परेशान दिखे। इससे धान की फसलों के पल्हाकर गिरने और खराब होने का खतरा है। इधर लगातार बरसात से नदी नाले भी उफान पर हैं। बरसात से साप्ताहिक हाट में गुजर बसर करने वालों के समक्ष मुश्किल हालात उत्पन्न हो गयर है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




