लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी: आलमगीर आलम

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

​पाकुड़ प्रतिनिधि। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी: आलमगीर आलम लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति का नाम वोटर

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी: आलमगीर आलम

जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बूथ लेवल एजेंट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, बीएलए पर्यवेक्षक मोरसलीम शेख और प्रदेश महासचिव डॉ. तनवीर आलम उपस्थित रहे। ​बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने मतदाता सूची के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि कोई व्यक्ति हमें वोट दे या न दे, लेकिन लोकतांत्रिक अधिकार के तहत उसका नाम वोटर लिस्ट में जरूर होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची का निरीक्षण करने की अपील की।​वहीं,

प्रदेश महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान आगामी चुनावी तैयारियों और एसआईआर से संबंधित विषयों पर भी गंभीर चर्चा की गई। मौके पर विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।