वोट और सत्ता की मोनोपॉली बना वन पार्टी रूल की ओर बढ़ रही भाजपा
कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम और श्रीकुमार सरकार ने सरकार पर महिला आरक्षण के मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2023 में पारित बिल को तुरंत लागू किया जाना चाहिए, अन्यथा अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को लाभ नहीं मिलेगा।

पाकुड़ प्रतिनिधि। सरकार महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है। सरकार की नीतियां धीरे-धीरे “बिज़नेस मोनोपोली” जैसी स्थिति बना रही हैं। जिस तरह एक व्यापारी बाजार में एकाधिकार (मोनोपॉली) स्थापित करना चाहता है, उसी तरह सरकार भी वोट और सत्ता की मोनोपोली बनाकर “वन पार्टी रूल” की दिशा में बढ़ रही है। उपरोक्त बातें कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम व जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कही। कहा कि सरकार महिला आरक्षण को डिलिमिटेशन (परिसीमन) और जनगणना के बाद लागू करने की बात कर रही है, जबकि यह बिल 2023 में ही पारित हो चुका है।
यह लागू करने में अनावश्यक देरी है। कहा कि यदि सीटों की संख्या बढ़ाकर या भविष्य की प्रक्रियाओं से जोड़कर आरक्षण लागू किया गया, तो इससे अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को पूर्ण रूप से लाभ नहीं मिल पाएगा।उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों पर ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तुरंत लागू किया जाना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर वसुंधरा राजे सिंधिया और मोहन भागवत को पत्र लिखकर इसे संज्ञान में लेने का अनुरोध किया गया है। कहा कि कि वे महिला आरक्षण के विरोध में नहीं हैं, बल्कि इसके समर्थन में हैं। उनका कहना था कि इसे बिना देरी, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से लागू किया जाना चाहिए, ताकि महिलाओं को वास्तविक प्रतिनिधित्व मिल सके। मौके पर जिला परिषद सदस्य मंजूला हांसदा भी मौजूद थी। मुर्शिदाबाद की 22 सीटों पर बेहतर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस: राजेश ठाकुरपाकुड़। कांग्रेस नेता सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सोमवार को परिसदन पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बंगाल चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग भ्रष्टाचार से उब चुके हैं। टीएमसी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की बंगाल के लोग राज्य सरकार से नाराज हैं। साथ ही महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा,उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष के सांसदों को साथ में लेकर कोई भी काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ने मिलकर बंगाल में नफरत फैलाने का कार्य कर रहे हैं, जिससे वहां के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जनसभा में लोगों की जनसैलाब उमड़ पड़ती है कहा कि मुर्शिदाबाद के 22 सीटों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल में अधीर रंजन चौधरी एक कद्दावर नेता है, और वह भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं। इस दौरान राजेश ठाकुर ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा,उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष के सांसदों को साथ में लेकर कोई भी काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदय लखमानी सहित अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


