Pakur News: डाकबंगला परिसर का सामुदायिक शौचालय बेकार
Pakur News: महेशपुर, पंचायतों में खुले में शौच नहीं करने के लिए शौचालय बनवाने का काम किया जा रहा है। लेकिन डाकबंगला परिसर में बना शौचालय बंद है। यह शौचालय लोगों के लिए आवश्यक था, लेकिन कई वर्षों से ताला लटका हुआ है। लोग मजबूरन शौच के लिए सड़कों का सहारा ले रहे हैं।

Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। एक तरफ जहां पंचायतों में घूम-घूम कर लोगों को खुले में शौच नहीं करने का पाठ पढ़ाया जाता है। इसके लिए घर घर शौचालय बनाकर पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं डाकबंगला परिसर में बने शौचालय के मुख्य द्वार में ताला लटका रहता है। यहां आमलोगों के लिए शौचालय का निर्माण कराया गया।
शौचालय की स्थिति
लेकिन निर्माण होने के बाद से ही यह बंद पड़ा हुआ है। शौचालय में ताला लगे रहने से कार्यालय आनेवाले लोग प्रसाधन की आवश्यकता महसूस होने पर जगह तलाशते रहते हैं और यत्र-तत्र शौच करने करने को मजबूर रहते हैं। बताते चले कि वर्ष 2019-20 में जिला परिषद द्वारा प्रदत निधि से 14 लाख 58 हजार 420 की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाया गया था।
लोगों की समस्या
परंतु निर्माण के बाद से कई सालों तक शौचालय में ताला लटका रहा। शौचालय में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रखंड कार्यालय आनेवाले लोगों की सुविधा के लिए यहां शौचालय का निर्माण कराया गया था। प्रतिदिन सैकड़ों लोग यहां विभिन्न काम से आते हैं। इस दौरान उन्हें शौच की आवश्यकता महसूस होने पर शौचालय में ताला लटका मिलता है। अन्य कोई उपाय नहीं देख लोग सड़कों के किनारे गंदगी फैलाते हैं। ऐसे में खुले में शौच मुक्त अभियान की धज्जियां उड़ती हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी भी इस समस्या से बेखबर से लगते हैं。


