ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पाकुड़डॉक्टरों की हड़ताल का दिखा मिलाजुला असर

डॉक्टरों की हड़ताल का दिखा मिलाजुला असर

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर हड़ताल को लेकर डॉक्टरों को ठोस दिशा निर्देश पाकुड़ में नहीं मिली थी। जिस वजह से शनिवार को हड़ताल का खास असर नहीं दिखा। ठोस दिशा निर्देश के अभाव में डॉक्टर हड़ताल को...

डॉक्टरों की हड़ताल का दिखा मिलाजुला असर
हिन्दुस्तान टीम,पाकुड़Sat, 28 Jul 2018 08:36 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर हड़ताल को लेकर डॉक्टरों को ठोस दिशा निर्देश पाकुड़ में नहीं मिली थी। जिस वजह से शनिवार को हड़ताल का खास असर नहीं दिखा। ठोस दिशा निर्देश के अभाव में डॉक्टर हड़ताल को लेकर असमंजस की स्थिति में थे। यहीं वजह है कि प्राइवेट क्लिनिकों में जहां मरीजों की इलाज हुई वहीं सरकारी अस्पतालों में भी कई डॉक्टरों ने ड्यूटी की। हालांकि दिनभर बारिश होने और मौसम खराब रहने की वजह से काफी कम संख्या में ही अस्पतालों में मरीज पहुंच रहे थे। मिजिल्स-रूबेला टीकाकरण का काम निरंतर जारी रहा ।पाकुड़िया में नहीं हुआ मरीजों का इलाज नेशनल मेडिकल काउंसिल गठन के विरोध में पाकुड़िया में डॉक्टर हड़ताल पर रहे। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक भी हड़ताल रहे। इस दौरान ओपीडी बंद रहा। शनिवार को साप्ताहिक हटिया होने के चलते दूर दराज के गांवों से दर्जनों लोग इलाज कराने पहुंचे थे। हड़ताल के कारण बगैर इलाज कराए वापस लौटना पड़ा। अस्पताल की आपातकालीन सेवा चालू थी। जहां ड्यूटी पर डॉक्टर गुणाधर मांझी थे। हड़ताल की वजह से मरीजों को परेशानी हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें