वन कार्यालय में चला स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

हिरणपुर, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्वच्छ पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत वन प्रक्षेत्र कार

वन कार्यालय में चला स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

हिरणपुर, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्वच्छ पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर में विशेष साफ-सफाई एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने कार्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। अभियान के दौरान एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। सभी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।

स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस अवसर पर नवनियुक्त वन क्षेत्र पदाधिकारी बबलू कुमार ने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधान वनरक्षी नसीरूल इस्लाम, कंप्यूटर ऑपरेटर मनोहर ठाकुर सहित वन विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।