Pakur News: सीएस ने किया सीएचसी महेशपुर का औचक निरीक्षण

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

Pakur News: महेशपुर में सिविल सर्जन प्रवीण कुमार संथालिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इसमें साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, और मरीजों की सुरक्षा का ध्यान रखा गया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए और सभी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। सुधारात्मक कार्रवाई की भी आवश्यकता बताई।

Pakur News: सीएस ने किया सीएचसी महेशपुर का औचक निरीक्षण

Pakur News: महेशपुर। सिविल सर्जन पाकुड़ प्रवीण कुमार संथालिया ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महेशपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान के आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज, कोल्ड चेन, लेबर रूम, डिलीवरी रूम, मैटरनिटी वार्ड, स्टोर रूम तथा विभिन्न कार्यालयों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुरक्षा, दवाओं एवं आवश्यक सामग्री के रख-रखाव, कोल्ड चेन प्रबंधन तथा संस्थान के समुचित रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया गया।सिविल सर्जन द्वारा संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संस्थान में साफ-सफाई एवं बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करने, मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया।साथ

ही, संस्थान के संतोषजनक संचालन एवं बेहतर प्रबंधन हेतु प्रभारी को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पाकुड़Pakur News: सीएस ने किया सीएचसी महेशपुर का औचक निरीक्षण