
स्वास्थ्य सहायता के तहत 26 लाभुकों के आवेदन स्वीकृत
पाकुड़ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की बैठक हुई। इसमें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ी जातियों के 26 लाभुकों के आवेदन पत्रों की स्वीकृति दी गई।...
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की बैठक आहूत की गई। जिसमें समितियों के द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं विभिन्न बीमारियों से ग्रसित अनुसूचित जनजाति 07, अनुसूचित जाति 01 एवं 18 पिछड़ी जाति वर्ग एवं कुल 26 लाभुकों के आवेदन पत्रों की स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य आरोग्य हेतु पौष्टिक आहार प्रदान करना है। इस योजना के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। जो विभिन्न बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित है।

इसके तहत व्यस्क लाभुकों को 3 से 5 हजार तक, अव्यस्क लाभुकों को 1500 से लेकर 2500 रुपये एवं कैंसर पीड़ित व्यस्क लाभुकों को 25 हजार रुपये एवं अव्यस्क लाभुक को 15 हजार तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए लाभार्थी वर्ग के लोगों को आवेदन करने के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इस दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए, सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




