कालाजार उन्मूलन कार्यों का केंद्रीय टीम ने लिया जायजा

Apr 08, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

- कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु केंद्रीय टीम का पाकुड़ दौरा... कालाजार उन्मूलन कार्यों का केंद्रीय टीम ने लिया जायजा

कालाजार उन्मूलन कार्यों का केंद्रीय टीम ने लिया जायजा

पाकुड़, प्रतिनिधि। कालाजार की वर्तमान स्थिति, इंडोर रेसिडुअल स्प्रे की गुणवत्ता का आकलन एवं अन्य वेक्टर जनित रोग कार्यक्रमों की समीक्षा के उद्देश्य से केंद्रीय टीम द्वारा पाकुड़ जिले का विस्तृत फील्ड विजिट किया। इस दौरे का नेतृत्व जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने किया। उनके साथ डॉ. रजत रंजन, डॉ. हसीब (डब्ल्यूएचओ के जोनल कोऑर्डिनेटर), राज कुमार, सौमाश, राज कुमार (मलेरिया इंस्पेक्टर), अंकित कुमार (डीवीबीडी कंसल्टेंट) एवं राजू अग्रवाल (एफएलए) सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। केंद्रीय टीम ने पाकुड़ सदर, हिरणपुर एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंडों का भ्रमण करते हुए महादेवपुर, घाघरजनी एवं फूलपहाड़ी गांवों का दौरा किया।

इस दौरान कालाजार के वर्तमान मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा फील्ड स्तर पर केस डिटेक्शन एवं सर्विलांस गतिविधियों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में इंडोर रेसिडुअल स्प्रे की गुणवत्ता का विशेष रूप से आकलन किया गया। अन्य वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सर्विलांस, केस मैनेजमेंट एवं रोकथाम उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया।स्वास्थ्यकर्मियों को फील्ड स्तर पर कार्यों में और सुधार, बेहतर समन्वय तथा कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।