लिट्टीपाड़ा में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर की 135 वीं जयंती
लिट्टीपाड़ा प्रखंड परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बाबा साहब के सामाजिक योगदान और अधिकारों पर प्रकाश डाला। समारोह में स्कूली बच्चों और शिक्षकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
लिट्टीपाड़ा। लिट्टीपाड़ा प्रखंड परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की सामाजिक सोच और उनके द्वारा संविधान में दिए गए अधिकार आज भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
उन्होंने उपस्थित लोगों, विशेषकर बच्चों से बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समारोह में न केवल अधिकारी बल्कि स्कूली बच्चों और शिक्षकों की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य बनाया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों ने भी इस गौरवशाली दिन को मनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि रंजन साहा, समाजसेवी शिवचरण मालतो, साहेब हांसदा, मुखिया शिव टुडू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी केसी दास, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड नाजिर राजाराम रविदास, बंटी रजक और बरुण रजक, शिक्षिका प्रमिला किस्कू, वनिता सरकार, प्रमिला सहित काफी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


