पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की मनायी जयंती
संक्षेप: पाकुड़। प्रतिनिधिपूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की मनायी जयंती पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की मनायी जयंती पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीज

पाकुड़, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के प्रार्थना सभा में देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मेन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने अब्दुल कलाम के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया एवं बच्चों को उनके जीवन से परिचित कराया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य के माध्यम से कलाम के जीवनी को मंच से प्रदर्शित किया। प्राचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि अब्दुल कलाम का स्टूडेंट्स के साथ काफी गहरा रिश्ता था। इसी रिश्ते को पहचान देने के लिए हर साल 15 अक्टूबर को कलाम के जन्म दिवस को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के नाम से जाना जाता है।
डॉ. कलाम का जीवन उनके विचार और व्यक्तित्व छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यार्थियों के प्रति उनके गहरे लगाव और प्रेरणादाई व्यक्तित्व ने उन्हें छात्रों के बीच पीपुल्स प्रेसीडेंट के रूप में पहचान दिलाई। उन्होंने आगे बताया कि आज का दिन का मुख्य उद्देश्य छात्रों के लिए समान शिक्षा के अवसर सुनिश्चित करना, उनकी रचनात्मक और इनोवेशन को बढ़ावा देना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना है। प्राचार्य ने कलाम के शब्दों को बच्चों के सामने रखते हुए बताया कि बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें और असफलता से कभी न डरें ये सफलता के सरल रहस्य हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




