Pakur News: स्वतंत्रता दिवस पर महेशपुर प्रखंड में शान से लहराया तिरंगा
Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता।प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर एसडीपीओ कार्यालय
Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर एसडीपीओ कार्यालय महेशपुर में एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। झामुमो प्रखंड पार्टी कार्यालय में महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी, महेशपुर थाना में थाना प्रभारी रवि शर्मा, कचहरी न्यायालय में अंचलाधिकारी महेशपुर संजय कुमार सिंहा, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में पुलिस एसडीपीओ विजय कुमार, कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख, महेशपुर भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा, स्वर्णलता इंडेन गैस एजेंसी में प्रोपराइटर हेमंत कुमार दत्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील किस्कू, प्रखंड संसाधन केंद्र गढ़बाड़ी-महेशपुर में बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, रद्दीपुर ओपी में ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इसके अलावे प्रखंड के अन्य सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा पार्टी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड के डीएवी पब्लिक स्कूल में देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्या निकेतन में झंडोत्तोलन के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर पाकुड़-1 में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ परेड प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


