बंगाली एसोसिएशन के द्वारा रवीन्द्र जयंती का भव्य आयोजन
पाकुड़, प्रतिनिधि। बंगाली एसोसिएशन के द्वारा रवीन्द्र जयंती का भव्य आयोजन बंगाली एसोसिएशन के द्वारा रवीन्द्र जयंती का भव्य आयोजन बंगाली एसोसिएशन के द

पाकुड़, प्रतिनिधि। नोबेल पुरस्कार विजेता कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 165 वीं जयंती शनिवार को पाकुड़ में धूमधाम से मनाई गई। पाकुड़ सदर के रवींद्र चौक पर बंगाली एसोसिएशन झारखंड की पाकुड़ शाखा द्वारा कविगुरु रविंद्र नाथ टैगोर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बंगाली एसोसिएशन के निरंजन घोष, प्रवीर भट्टाचार्य, मुकुल भट्टाचार्य, सर्वेश्वर साधु, नगर परिषद अध्यक्षा शबरी पाल, प्रसन्नजीत मंडल, बेला मजूमदार, जगन्नाथ मंडल, माणिक देव, सुवेन्दु मंडल, रूपाली सरकार, पंचानन, नारायण घोष, कमला गांगुली सहित दर्जनों सदस्यों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।उसके पश्चात कविगुरु रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर सदस्यों द्वारा रवींद्र संगीत एवं आवृत्ति पाठ किया गया और शिक्षा में कविगुरु के योगदान पर चर्चा की गई।
मंच का संचालन सर्वेश्वर साधु साधारण संपादक द्वारा किया।फोटो संख्या-09- रवींद्र नाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते प्रसन्नजीत मंडल व उपस्थित अन्य
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


