ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पाकुड़मारपीट मामले में पांच के विरुद्ध केस दर्ज

मारपीट मामले में पांच के विरुद्ध केस दर्ज

महेशपुर। बलियाडंगाल गांव निवासिनी सह वादिनी सेबेनूर बीबी ने महेशपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अपने ही गांव के रनीया बीबी, सबीना बीबी, खुतेजा बीबी,...

मारपीट मामले में पांच के विरुद्ध केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,पाकुड़Sat, 10 Jun 2023 01:31 AM
ऐप पर पढ़ें

महेशपुर। बलियाडंगाल गांव निवासिनी सह वादिनी सेबेनूर बीबी ने महेशपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अपने ही गांव के रनीया बीबी, सबीना बीबी, खुतेजा बीबी, किसुन बेवा के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाने में दिए लिखित आवेदन में वादिनी ने उल्लेख किया है कि विगत 6 जून 2023 को उसके अपने घर के निर्माण कार्य स्थल पर मिट्टी भरवाने का कार्य चल रहा था। वादिनी उस जगह टर उपस्थित रहकर मिट्टी संवारने का कार्य कर रही थी। मिट्टी फेंकने के क्रम में कुछ मिट्टी हजरत अंसारी के घर के तरफ चला गया। वादिनी खुद उस मिट्टी को उठाकर अपने जमीन पर रख रही थी। इसी क्रम में हजरत अंसारी के घर से रनीया बीबी, सबीना बीबी, खुतेजा बीबी, किसुन बेवा, चारों औरत मिलकर वादिनी के साथ बूरी तरह मारपीट किया। हो हल्ला सुनने के बाद वादिनी के पति मनवारुल अंसारी वादिनी को बचाने के लिए आए। यह देखकर हजरत अंसारी, वादिनी के पति को पांचों व्यक्ति-चार महिला एवं एक पुरुष मिलकर मारपीट किया। वादिनी ने उक्त घटना की जांच कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कारवाई करने की मांग की है। वादिनी सेवेनुर बीबी के लिखित आवेदन के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 93/23 दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें