अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व नकदी चोरी
पाकुड़ में कृष्णपुरी कॉलोनी के एक बंद घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मकान मालिक अमित कुमार सिंह और उनके परिवार ने 8 नवंबर को बिहार यात्रा की थी। लौटने पर उन्हें सामान बिखरा मिला और सोने-चांदी के गहने तथा 1.1 लाख रुपये की नकद चोरी हो गई। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना एक बंद घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के कृष्णपुरी कॉलोनी की है। मामले को मकान मालिक ने मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार कृष्णपुरी कॉलोनी निवासी अमित कुमार सिंह परिवार के साथ आठ नवंबर को निजी काम से बिहार के शिवनारायणपुर गया था। सोमवार को सभी लोग वापस लौटे। अदंर जाते ही देखा कि सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। अमित कुमार घर के अंदर गया तो देखा कि आलमीरा, बक्सा का ताला टूटा हुआ है। घर में रखा सोना, चांदी व नकदी सहित अन्य सामान गायब है।
चोरों ने घर में रखा पांच भरी सोने के गहने, 25 भरी चांदी, एक लाख 10 हज़ार नगद पर हाथ साफ किया है। अमित की पत्नी जूही सिंह ने बताया कि सभी का सभी जेवरात चोरी हो गया है। परिजनों के अनुसार इसकी कीमत आठ लाख से अधिक रूपए का सामान चोरी हुआ है। इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस पीड़ित के घर जाकर चोरी की घटना से संबंधित जानकारी दिया। पुलिस ने परिजन को थाने में आवेदन देने की बात कही। उसके बाद मकान मालिक अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को नगर थाना में चोरी की घटना का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जूट गयी है। इधर पुलिस इंस्पेक्टर सह नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि बंद घर से नकदी सहित लाखों रुपए की सामान चोरी होने का आवेद पीड़ित परिवार द्वारा दिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



