Pakur News: प्रो. विमोल मामले में चुप्पी तोड़ें राहुल गांधी: भाजपा
Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। प्रो. विमोल मामले में चुप्पी तोड़ें राहुल गांधी: भाजपा प्रो. विमोल मामले में चुप्पी तोड़ें राहुल गांधी: भाजपा प्रो. विमोल मामले म

Pakur News: जेएनयू यूथ प्लेयर मामले से जुड़े मामले में कांग्रेस सांसद प्रो. विमोल अकोइयाम के खिलाफ भाजपा ने पाकुड़ में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्तागण मौजूद थे। विरोध मार्च डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्केट कंपलेक्स से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए अटल चौक कांग्रेस मुख्यालय के समीप पहुंचकर विरोध प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया। बताते चलें कि कांग्रेस सांसद प्रो. विमोल अकोइयाम पर जेएनयू की छात्राओं ने यौन उत्पीड़न की शिकायत किए जाने के बाद विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति ने मामले की जांच की और जेएनयू में 9 अक्टूबर को उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया।
प्रोफेसर विमोल अकोइयाम मणिपुर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि कांग्रेस सांसद प्रोफेसर विमोल अकोइयाम के मामले पर कांग्रेस नेतृत्व की प्रक्रिया को लेकर राहुल गांधी से सवाल किया और पूछा कि वह इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे? जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पर महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद पर गंभीर आरोपों के मामले में कांग्रेस नेतृत्व की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम लेते हुए सवाल किया कि महिला सम्मान और समानता की बात करने वाली कांग्रेस नेता अपनी पार्टी के सांसद के मामले में पर क्या रुख अपनाते हैं? इसी मुद्दे को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने अपना विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि जब तक कांग्रेस सांसद प्रोफेसर विमोल अकोइयाम अपने सांसद के पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक भाजपा महिला मोर्चा अपना चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगा। कार्यक्रम के दौरान मीरा प्रवीण सिंह, शर्मिला रजक, लक्ष्मी तूरी, प्राची चौधरी, पार्वती देवी, निधि गुप्ता, पुनम देवी, रश्मि भगत, पिंकी मंडल, सरिता मिश्रा, नीतू देवी सहित अन्य मौजूद थे।

