किसानों के साथ विश्वासघात, वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

महेशपुर, एक संवाददाता। किसानों के साथ विश्वासघात, वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन किसानों के साथ विश्वासघात, वादा खिलाफी के विरोध में

किसानों के साथ विश्वासघात, वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन

झारखंड सरकार के द्वारा किसानों के साथ विश्वासघात, वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन में महेशपुर मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा, बीरकिट्टी मंडल अध्यक्ष मोजेश टुडू, कैराछत्तर मंडल अध्यक्ष रूबीलाल हांसदा उपस्थित थे।

धरना प्रदर्शन में भाजपा की आवाज

भाजपा जिला अध्यक्ष ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने के कारण राज्य की जनता त्रस्त है। चुनाव के पूर्व जो वादा किया था उन्होंने वह वादा पूरा नहीं किया 3200 प्रति क्विंटल एमएसपी देने का वादा, अनाजों, खाद की कालाबाजारी, ओलावृष्टि में बर्बाद हुई फसलों की उचित मुआवजा नहीं मिलना यह सरकार की नाकामी दिखती है। सरकार लगातार अपने वादों से मुकर रही है।

सरकार के वादों का ध्यान दिलाना

सरकार के द्वारा किए गए वादे को याद दिलाने को लेकर प्रदर्शन किया गया अगर सरकार जल्द ही समाधान नहीं करती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने बातों को रखा। धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव को सौंपा गया। मौके पर जिला मंत्री सह प्रभारी साधन झा, रामचंद्र साहा, सुरेंद्र भगत, रंजीता रानी रजक, विजय भंडारी, जूनास टुडू, विवेक गुप्ता, राजू हांसदा, विष्णु सिंह, शंकर भगत सहित अन्य उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

भाजपा ने धरना प्रदर्शन कब आयोजित किया?
भाजपा ने धरना प्रदर्शन मंगलवार को आयोजित किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।