भाजपा का प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना आज

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

महेशपुर, एक संवाददाता। भाजपा का प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना आज भाजपा का प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना आज भाजपा का प्रखंड का

भाजपा का प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना आज

भारतीय जनता पार्टी महेशपुर मंडल की ओर से मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में किसानों के मुआवजे एवं जन समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा के महेशपुर मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने बताया कि धरना प्रदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहेंगे। धरना कार्यक्रम पूर्णत: शांतिपूर्ण व लोकतात्रिंक तरीके से संपन्न किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धरना कार्यक्रम के संबंध में लिखित जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।