बंगाल, असम व पुडूचेरी विजयी पर भाजपा ने मनाया जश्न

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

पाकुड़, प्रतिनिधि। बंगाल, असम व पुडूचेरी विजयी पर भाजपा ने मनाया जश्न बंगाल, असम व पुडूचेरी विजयी पर भाजपा ने मनाया जश्न

बंगाल, असम व पुडूचेरी विजयी पर भाजपा ने मनाया जश्न

आसाम, पांडुचेरी एवं पश्चिम बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा चौक में आतिशबाजी, मिठाई वितरण कर जश्न मनाया।

जिलाध्यक्ष का बयान

जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि ये जीत ममता बनर्जी के तानाशाही, भ्रष्टाचार, कुशासन के खिलाफ बंगाल की मातृशक्ति की जीत है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से पार्टी को जीत दिलाने का कार्य किया। यह बंगाल के कार्यकर्ताओं की जीत है जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए, दिन रात मेहनत कर पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मीरा प्रवीण सिंह का योगदान

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि ये जीत दिलाकर पक्षिम बंगाल की जनता ने भारत माता के सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। यह जीत केवल चुनावी सफलता नही बलिक देश की जनता के अटूट बिस्वास, सुशासन, एवं विकास की नीति पर मुहर है। प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास सबका बिस्वास को आगे बढ़ाते हुए, सभी मतदाता को आभार जिन्होंने देश के प्रधानमंत्री पर बिस्वास जताते हुए अपना समर्थन दिया।

भाजपा नेताओं की उपस्थिति

मौके पर भाजपा नेता बाबुधन मुर्मू, जिला पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, उपाध्यक्ष हिसाबी राय, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला मंत्री दिलीप सिंह, कार्यालय मंत्री सुशील साह, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक साह, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज साह, रतन भगत, प्राची चौधरी, निधि गुप्ता, पूनम देवी, सानतोना साह, मधु देवी, क्रांति देवी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

सामान्य प्रश्न

भाजपा ने किस स्थान पर जीत का जश्न मनाया?
भाजपा ने आसाम, पांडुचेरी एवं पश्चिम बंगाल में जीत का जश्न मनाया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।