भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
पाकुड़, प्रतिनिधि। भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस सोमवार को जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के नेतृत्व में अटल चौक पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी का ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि राष्ट्र प्रथम के संकल्प और कार्यकर्ताओं के समर्पण के कारण ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए एक देश में दो विधान के विरुद्ध उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला।
वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि 1980 में गठन के बाद मात्र 16 वर्षों में सत्ता तक पहुंचना जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में विवेकानंद तिवारी, दुर्गा मरांडी, शर्मिला रजक, हिसाबी राय, धर्मेंद्र त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


