भाजपा के जिला महामंत्री साधन व रामचंद्र बने जिला मंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

महेशपुर में झारखंड भाजपा ने साधन ठाकुर को जिला महामंत्री और रामचंद्र साहा को जिला मंत्री नियुक्त किया। कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई और बधाई दी। नेताओं ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी। साधन और रामचंद्र ने अपनी जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया और पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

भाजपा के जिला महामंत्री साधन व रामचंद्र बने जिला मंत्री

महेशपुर। झारखंड भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू की सहमति से साधन ठाकुर को भाजपा पाकुड़ जिला का जिला महामंत्री एवं रामचंद्र साहा को जिला मंत्री नियुक्त किए जाने पर महेशपुर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने साधन ठाकुर व रामचंद्र साहा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व एवं अनुभव से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नई गति आएगी। साधन ठाकुर एवं रामचंद्र साहा ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रदेश नेतृत्व जिला अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को सशक्त बनाने की अपील भी की। इस अवसर बीरबल मंडल, मनोज सिंह, बबलू यादव व राहुल मिश्रा ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।