बाइक चोरी, मालिक ने कराया मामला दर्ज
महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 अप्रैल को बाइक चोरी का मामला दर्ज हुआ है। बाबूराम मुर्मू ने बताया कि वह गर्भवती मरीज को लाने के बाद अपनी बाइक को परिसर में रखा था, लेकिन जब वापस आए तो बाइक गायब थी। पुलिस ने अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

महेशपुर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर परिसर से बीते 19 अप्रैल को बाइक चोरी होने के मामले को लेकर मंगलवार को थाना में बाइक मलिक सह वादी भेंटाटोला गांव निवासी बाबूराम मुर्मू ने मामला दर्ज करवाया है। बाबूराम मुर्मू ने आवेदन में उल्लेख किया है कि 19 अप्रैल की रात 8:30 बजे वह अपनी बाइक संख्या जेएच 16 डी 3610 में अपने गांव से गर्भवती मरीज को महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया था। बाइक को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रख दिया था। कुछ देर बाद वापस आने पर उसने देखा कि उसकी बाइक उस जगह पर नहीं है। काफी खोजबीन के बावजूद भी बाइक की कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई।
वादी के आवेदन के आधार पर थाना में अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


