देवीनगर पंचायत में बीडीओ ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण

Jan 08, 2026 03:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

महेशपुर के देवीनगर पंचायत में बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने बीपीआरओ और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर आवास और मनरेगा अंतर्गत बागवानी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित आवासों का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया और जरूरतमंद वृद्ध महिलाओं को कंबल वितरित किया।

देवीनगर पंचायत में बीडीओ ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण

महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के देवीनगर पंचायत में गुरूवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, प्रखंड आवास समन्वयक देवाशिष दास तथा पंचायत सचिव अंशुमन मिश्रा के साथ मिलकर आवास एवं मनरेगा अंर्तगत बागवानी कार्य का निरीक्षण किया। लंबित पड़े सभी प्रकार के आवासों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया। निरीक्षण के क्रम में पंचायत में चल रहे मनरेगा अंर्तगत बागवानी कार्य का भी बीडीओ ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में कई जरूरतमंद वृद्ध महिलाओं के बीच बीडीओ ने कंबल का वितरण भी किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।