Pakur News: 2024 से संचालित हो रहा है हॉस्टल

हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

Pakur News: बांडू गांव स्थित मिशन इंडिया मूवमेंट के हॉस्टल में रविवार रात रजनी की मौत हो गई। मैनेजर के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर उसका ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया गया था। हॉस्टल में साहेबगंज और पाकुड़ जिलों के 80 छात्र-छात्राएं रहते हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम और पुलिस शिकायत से इनकार किया। उनके लिखित आग्रह पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंप दिया।

Pakur News: 2024 से संचालित हो रहा है हॉस्टल

हॉस्टल में बच्ची की मौत

Pakur News:

लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। बांडू गांव स्थित मिशन इंडिया मूवमेंट के हॉस्टल में रविवार की देर मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मिशन इंडिया मूवमेंट के मैनेजर सुलेमान मालतो ने बताया कि यह हॉस्टल वर्ष 2024 से संचालित हो रहा है, जिसमें साहेबगंज और पाकुड़ जिलों के 80 छात्र-छात्राएं रहकर पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम अचानक रजनी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद रांगा के एक ग्रामीण चिकित्सक से उसका इलाज कराया गया, लेकिन रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों को रात में ही दे दी गई थी। प्रबंधन के अनुसार, हॉस्टल के बच्चों की पढ़ाई के लिए अलग-अलग सरकारी स्कूलों में नामांकन कराया गया है, जिसमें कक्षा 05 से 08 तक के 20 बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालय बांडू में, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बांडू में 50 बच्चों का और उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुलबोना में 10 बच्चों का नामांकन किया गया है। ये सभी दिन में स्कूल पढ़ने जाते हैं और रात में हॉस्टल में रहते हैं। घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं और गहराता आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का सवाल है कि जब बच्चों को पढ़ना सरकारी स्कूलों में ही है, तो इतनी दूर-दूर से बच्चों को लाकर हॉस्टल में रखने का क्या औचित्य है और आखिर मिशन इंडिया मूवमेंट इस तरह हॉस्टल संचालन के जरिए क्या करना चाहती है। वहीं मृत बच्ची के परिजनों ने पुलिस से लिखित आग्रह किया है कि वे बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं और न ही विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ किसी प्रकार की पुलिस शिकायत दर्ज करवाना चाहते हैं। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के लिखित आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को परिजनों सुपुर्द कर दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦मिशन इंडिया मूवमेंट का हॉस्टल कब से संचालित हो रहा है?−
मैनेजर के अनुसार, हॉस्टल वर्ष 2024 से संचालित हो रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पाकुड़Pakur News: 2024 से संचालित हो रहा है हॉस्टल