शहरग्राम में स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

महेशपुर के शहरग्राम गांव में मुखिया सुजाता हेम्ब्रम की उपस्थिति में जलसहिया रुक्मिणी देवी ने स्वच्छता और जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रामीणों को स्वच्छता, पानी की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया। सभी से अपने आस-पास को साफ रखने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की गई।

शहरग्राम में स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के शहरग्राम गांव में मंगलवार को मुखिया सुजाता हेम्ब्रम की उपस्थिति में जलसहिया रुक्मिणी देवी ने स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के तहत जल सहिया ने ग्रामीणों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी। साथ ही नाडेप में सूखा कचरा एवं गीला कचरा को एक जगह इकट्ठा करके कचरा डालने के लिए जागरूक किया। जल सहिया ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित जलवायु के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा जल स्रोतों की सुरक्षा करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि स्वच्छता अपनाने से संक्रामक बीमारियों की रोकथाम होती है और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। मौके पर पंचायत सचिव सौरभ सुमन, सपन साहा, टुकु पहाड़िन, सावित्री पहाड़िन, दोमिनी मुर्मू के अलावे अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।