Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsAwareness Program for Rural Adolescent Girls on Menstrual Health in Pakur
सेनेटरी पैड के इस्तेमाल को किशोरियों को किया जागरूक

सेनेटरी पैड के इस्तेमाल को किशोरियों को किया जागरूक

संक्षेप:

पाकुड़ में फेस संस्था ने किशोरियों के लिए माहवारी के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। झिकरहटी मध्य विद्यालय में हुए इस कार्यक्रम में शहरी छात्राओं को भी शामिल किया गया। किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया गया और माहवारी को लेकर संकोच को दूर करने पर जोर दिया गया।

Nov 11, 2025 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

पाकुड़, प्रतिनिधि। फेस संस्था की ओर से ग्रामीण किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहने और बिमारियों से बचाने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर प्रखंड के झिकरहटी मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की दर्जनों छात्राएं शामिल हुई। कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली शहरी छात्राओं को भी विशेष तौर पर शामिल किया गया। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों में माहवारी जैसी प्राकृतिक प्रक्रिया को लेकर खुलेपन को महसूस कराना था। ग्रामीण किशोरियों में माहवारी के दौरान पनपने वाली असहजता और संकोच को दूर करना था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान डीएवी की ग्यारहवीं कक्षा की आहना बनर्जी, तृषा कुमारी, रिद्धिमा कुमारी, तूलिका चटर्जी, इंद्राणी ओझा, सृजिता मंडल, कोमल सिंह ने झिकरहटी मिडिल स्कूल की छात्राओं को माहवारी में लापरवाही से होने वाले शारीरिक नुकसान और उससे बचाव के बारे में बताया। अपने संबोधन से माहवारी के दौरान कपड़ों के इस्तेमाल के बदले किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया। बताया कि माहवारी महिलाओं के शरीर में हर महीने होने वाली एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। यह किसी भी तरह से संकोच जैसी कोई हालात नहीं है। इस स्थिति से आपको हर महीने सामना करना है। इस दौरान आपकी लापरवाही बड़ी बिमारी का कारण बन सकती है। इसलिए आपको ना सिर्फ सतर्क रहना है, बल्कि सुरक्षा को भी अपनाना है। इसका सबसे आसान तरीका है कि आप सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल करें। अपने अंदर संकोच की भावना को दूर करें। स्कूल के प्रधानाध्यापक नसीम अख्तर ने फेस संस्था की पूरी टीम, डीएवी के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत चक्रवर्ती और डीएवी की छात्राओं का आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर निकिता झा, मेहबूब आलम, देव ज्योति, शहादत हुसैन, सफीउल्लाह आदि ने अहम भूमिका निभाया। मौके पर डीएवी के शिक्षक संजय यादव भी मौजूद थे।