
डिजिटल लिटरेसी, सेल्स स्ट्रेटजी से अवगत हुए पीएम विश्वकर्मा के लाभुक
महेशपुर में मंगलवार को पीएम विश्वकर्मा योजना के चयनित लगभग 150 लाभुकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डिजिटल लिटरेसी, सेल्स स्ट्रेटेजी, फाइनेंशियल लिटरेसी और ई-कॉमर्स से संबंधित विषयों पर जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने लाभार्थियों को क्यूआर कोड जेनरेशन और बैंकिंग मुद्दों पर भी बताया।
महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में मंगलवार को दीपक कुमार- आईईडीएस सहायक निदेशक ग्रूड-I सह प्रभारी एमएसएमई-डीएफओ धनबाद की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के छह प्रखंडों के पीएम विश्वकर्मा योजना के चयनित करीब 150 लाभुकों की जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चयनित लाभुकों को डिजिटल लिटरेसी, सेल्स स्ट्रेटेजी, फाइनेंशियल लिटरेसी, ऑनलाइन सेलिंग, पैकेजिंग, लेबलिंग, डिजाइनिंग, क्यू आर कोड जेनरेशन सहित संबंधित विषयों के बारे में चर्चा कर जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों ने बारी-बारी से चयनित लाभुकों के बीच मूल्य निर्धारण रणनीतियां, बाजार के रुझान को समझना, वित्तीय डिजिटल साक्षरता, बिक्री रणनीतियां, ऑनलाइन बिक्री का महत्व, उत्पाद पैकेजिंग, लेबलिंग, डिजाइनिंग, ई-कॉमर्स ऑन बोर्डिंग के महत्व आदि के बारे में जानकारी दी गई।
शशि भूषण कुमार, डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स के विशेषज्ञ संकाय के द्वारा पीएम विश्वकर्मा के लिए क्यूआर कोड जेनरेशन के बारे में बताया गया। साथ ही वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग मामले और दस्तावेज, पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के ऋण संबंधी मुद्दे और एमएसएमई क्षेत्र में बैंकों की भूमिका के बारे में बताया गया। चयनित लाभुकों को जानकारी दी गई कि राज्य सरकार की योजनाएं जिनका पीएम विश्वकर्मा लाभार्थी लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर एमएसएमई-डीएफओ कुणाल, विशिष्ट अतिथि भारतीय डाक भुगतान बैंक के प्रबंधक अनुराग आशीष, डिक जीएम रमाकांत चतुर्वेदी, एलडीएम अमित कुमार सिंह, बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव सहित अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




