Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsAwareness Campaign on Kalazar and Education Drive by Scouts in Maheshpur
कीटनाशी छिड़काव व कालाजार बीमारी की दी जानकारी

कीटनाशी छिड़काव व कालाजार बीमारी की दी जानकारी

संक्षेप:

महेशपुर में स्काउट गाइड ने कालाजार कीटनाशक छिड़काव कार्यक्रम और स्कूल चलें अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया। शिक्षक सरोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में बच्चों ने फोटकाडांगा और बिलासपुर गांव में लोगों...

Sep 12, 2025 03:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

महेशपुर। कालाजार कीटनाशक छिड़काव कार्यक्रम एवं स्कूल चलें अभियान को लेकर शुक्रवार को स्काउट गाइड महेशपुर इकाई ने जागरुकता अभियान चलाया। जागरुकता अभियान का नेतृत्व शिक्षक सरोज कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान दर्जनों स्काउट गाइड के बच्चों ने प्रखंड के फोटकाडांगा व बिलासपुर गांव पहुंच कर लोगों को कालाजार कीटनाशक छिड़काव को लेकर जागरूक किया। स्काउट गाइड के बच्चों ने कीटनाशी छिड़काव व कालाजार बीमारी से संबंधित जानकारी से आमलोगों को अवगत कराया। जागरुकता अभियान में छिड़काव के फायदे, कालाजार बीमारी के लक्षण व बचाव की जानकारी लोगों को दी गई। शिक्षक सरोज कुमार पांडेय ने बताया कि स्काउट गाइड ने लोगों को कालाजार बीमारी से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने स्कूल चलें अभियान को लेकर कहा कि बच्चों की शिक्षा के प्रति अभिभावक गंभीर बने। उनका सहयोग बहुत जरूरी है।