पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अवधेश
नगर थाना परिसर स्थित कार्यालय में संपन्न हुए झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अवधेश कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार, सचिव...
नगर थाना परिसर स्थित कार्यालय में संपन्न हुए झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अवधेश कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार, सचिव पद के लिए शिवशंकर भगत, कोषाध्यक्ष पद के लिए द्वारिकानाथ तिवारी, संयुक्त सचिव पद के लिए प्रमोद कुमार सिंह का चयन किया गया।
जानकारी के अनुसार चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में धनजय सिंह, उमेश ओझा, समसाद अहदम, राकेश रजन की मौजूदगी में उपरोक्त पदों के लिए चुनाव कराया गया। सभी पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव को लेकर थाना में पुलिस पदाधिकारियों की भीड़ लगी हुई थी। चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा मतगणा कर परिणाम की घोषणा की गयी। अध्यक्ष पद के में अवधेश कुमार को 79 मत लाकर प्रतिद्विदी रोशन कुमार सिंह को 33 मत से हराया। जीत का घोषणा होते ही अवधेश कुमार को उसके समर्थकों ने खुशी मनाते ही रंग लगाकर जीत का जश्न मनाया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार को 66 व मुकुल भगत को 59, सचिव शिवशंकर भगत को 70 व राजेश कुमार राम को 54, कोषाध्यक्ष पद के लिए द्वारिकानाथ तिवारी 76 व मो. इस्लाम को 48 मत तथा संयुक्त सचिव पद के लिए प्रमोद कुमार सिंह को 80 व सुरेश उपाध्याय को 45 मत मिले। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगातार एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी मनाया।
