मालगोदाम रोड पर जल्द लगेगी एटीवीएम, होंगे कई महत्वपूर्ण बदलाव

Jan 03, 2026 12:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

पाकुड़, प्रतिनिधि। मालगोदाम रोड पर जल्द लगेगी एटीवीएम, होंगे कई महत्वपूर्ण बदलाव मालगोदाम रोड पर जल्द लगेगी एटीवीएम, होंगे कई महत्वपूर्ण बदलाव

मालगोदाम रोड पर जल्द लगेगी एटीवीएम, होंगे कई महत्वपूर्ण बदलाव

मालगोदाम रोड पर जल्द लगेगी एटीवीएम, होंगे कई महत्वपूर्ण बदलाव पाकुड़, प्रतिनिधि। मालगोदाम रोड पर जल्द एटीवीएम लगाया जाएगा, इसकी कवायद शुरू कर दी गयी है। मालगोदाम पथ पर अवस्थित दोनों फुट ओवर ब्रिज के नीचे स्वचालित टिकट वेल्डिंग मशीन(एटीवीएम) को लेकर पाकुड़ स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेम्ब्रम, यातायात निरीक्षक वाणिज्य रामपुरहाट सौरभ कुमार दास के नेतृत्व में संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में हावड़ा एवं मालदा छोर पर अवस्थित दोनों फुट ओवर ब्रिज के पास स्थल चयन किया गया। दोनों स्थान पर एटीवीएम लगाने के संबंध में सभी पदाधिकारियों ने अपनी सहमति जताते हुए यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने की योजना बनायी।

ज्ञात हो कि दोनों फुट ओवर ब्रिज से लगभग सैकड़ो की संख्या में मालगोदाम की ओर से आम यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। माल गोदामपथ की ओर से आने जाने वाले रेल यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगी। इसके बाद पाकुड़ रेलवे स्टेशन एवं परिसर का मासिक निरीक्षण स्टेशन सुधार समूह द्वारा सहायक अभियंता रामपुरहाट विश्वजीत मंडल, सहायक वाणिज्य प्रबंध हावड़ा गौरचंद किस्कू तथा सहायक संकेत एवं दूरभाष अभियंता रामपुरहाट मुकेश कुमार चौधरी, सहायक सुरक्षा आयुक्त रामपुरहाट राजकुमार साहू के नेतृत्व में सभी स्थानीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में किया गया। इस क्रम में प्लेटफार्म नंबर एक एवं दो पर एक शौचालय की व्यवस्था करने की योजना बनी। साथ ही हावड़ा छोर पर अवस्थित फोटो व ब्रिज पर दो सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा स्टेशन परिसर में अतिरिक्त कैमरा लगाने का सुझाव दिया गया। स्टेशन परिसर में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु एक और हाईमास्ट लाइट लगाने तथा अतिरिक्त विद्युत खंभा लगाने का निर्णय लिया गया। दोनों प्लेटफार्म पर अलग से स्टील चेयर लगाने का निर्देश दिया गया,प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर रख रखाव अभाव में खराब पड़े वॉटर प्यूरीफायर को यथाशीघ्र मरम्मत करने का सुझाव दिया गया। मौके पर वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) पाकुड़ परितोष रंजन, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता(दूरभाष) संजय कुमार ओझा, वरिष्ठ विद्युत अनुभाग अभियंता राजू कुमार, निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल संजय कुमार सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक पाकुड़ अखिलेश कुमार चौबे, ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय,सचिव राणा शुक्ला मौजूद थे। फोटो संख्या-06- स्टेशन परिसर का जायजा लेते टीम के सदस्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।