Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsAppointment of Paragana Heads Narayan Tudu and Misir Tudu Officially Appointed
परगनैत नियुक्ति वादों का निष्पादन, दो परगनैतों को मिली नियुक्ति

परगनैत नियुक्ति वादों का निष्पादन, दो परगनैतों को मिली नियुक्ति

संक्षेप:

- धोवाडंगाल में नारायण टुडू व मोहनपुर में मिसिर टुडू होंगे परगनैत... परगनैत नियुक्ति वादों का निष्पादन, दो परगनैतों को मिली नियुक्ति

Jan 03, 2026 12:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

परगनैत नियुक्ति वादों का निष्पादन, दो परगनैतों को मिली नियुक्ति - धोवाडंगाल में नारायण टुडू व मोहनपुर में मिसिर टुडू होंगे परगनैत... पाकुड़, प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ के न्यायालय में लंबित परगनैत नियुक्ति से संबंधित वादों का निष्पादन करते हुए हिरणपुर अंचल अंतर्गत परगना महाल धोवाडांगाल एवं परगना महाल मोहनपुर में परगनैत की नियुक्ति की गई। इस क्रम में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ साइमन मरांडी ने परगना महाल धोवाडांगाल के परगनैत पद पर नारायण टुडू तथा परगना महाल मोहनपुर के परगनैत पद पर मिसिर टुडू को औपचारिक रूप से सनद प्रदान की गई। बताया गया कि परगना महाल धोवाडांगाल के अंतर्गत कुल 26 ग्राम, जबकि परगना महाल मोहनपुर के अंतर्गत कुल 33 ग्राम सम्मिलित हैं।

उल्लेखनीय है कि परगनैत का पद ग्राम प्रधान से उच्चतर पद है तथा इसकी नियुक्ति संथाल परगना मैनुअल, 1911 में वर्णित प्रावधानों के आलोक में की जाती है। परगनैत सामान्यतः संथाल सिविल रूल्स के अंतर्गत अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं तथा परगना स्तर पर प्रशासनिक, सामाजिक एवं परंपरागत दायित्वों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर अनुमंडल प्रशासन द्वारा नव-नियुक्त परगनैतों से अपने क्षेत्र में न्याय, समन्वय एवं परंपरागत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की अपेक्षा व्यक्त की गई। फोटो संख्या-09- नियुक्ति पत्र लेते दोनों पंचायत के परगनैत

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;