ग्राम रक्षा काली पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पाकुड़। प्रतिनिधि ग्राम रक्षा काली पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ग्राम रक्षा काली पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ग्राम रक्षा काली पूजा मे

पाकुड़। प्रतिनिधि नगर के बड़ी अलीगंज स्थित 'मां ग्राम रक्षा काली हार्तिकीतल्ला' और छोटी अलीगंज में मंगलवार को मां ग्राम रक्षा काली की वार्षिक पूजा श्रद्धा और भक्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर पाकुड़ शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और मन्नत मांगने मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुरोहित लाल कुमार राय ने बताया कि इस स्थान से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। यहाँ करीब 150 वर्षों से पूजा की परंपरा चली आ रही है। मान्यता है कि माँ के दरबार में जो भी मन्नत मांगी जाती है, वह अवश्य पूरी होती है।
मन्नत पूरी होने के बाद श्रद्धालु यहाँ बलि अर्पित करते हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्य पूजा के दौरान लगभग 60 पाठे की बलि दी गई। अनुष्ठान की शुरुआत सोमवार रात को ही भव्य 'जगरना' के साथ हो गई थी। पूरी रात भक्ति संगीत के माध्यम से माता का आह्वान किया गया, जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। मंगलवार सुबह से ही मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। महज एक दिन की इस पूजा के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में मेले जैसा नजारा रहा। स्थानीय बच्चों और महिलाओं ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। मेले में खान-पान: फुचका, चाट और आइसक्रीम के स्टालों पर भारी भीड़ रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


