सनातन धाम में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित
महेशपुर, एक संवाददाता। सनातन धाम में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित सनातन धाम में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित सनातन धाम में वार्षिक उत्सव कार्यक्

प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सनातन धाम में मंगलवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिंहा, अंचल निरीक्षक गुरुदास कर, कनीय अभियंता रंजीत मंडल ने पुरोहित की उपस्थिति में भगवान भोलेनाथ, माता दुर्गा, बजरंगबली के अलावे अन्य देवी-देवताओं का विधिवत रूप से पूजा-अर्चना किया। पूजा के साथ ही 24 प्रहर हरिनाम कीर्तन का आयोजन किया गया। जहां कीर्तन मंडली के द्वारा रामचरितमानस एवं हरे-कृष्ण हरे-राम के भक्ति पाठ से पूरा प्रखंड परिसर भक्तिमय में हो गया। पूजा-अर्चना के पश्चात भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। रंजीत मंडल ने बताया कि यह प्रथम वार्षिक उत्सव है, जहां भगवान की पूजा-अर्चना के पश्चात भक्तों के बीच खिचड़ी भोग एवं भंडारा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी मनु जायसवाल, उत्तम बैद्य, उपेंद्र यादव, सुजीत मंडल के अलावे अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


