Pakur News: अंगिका समाज के जिला अध्यक्ष बने डॉ़ मनोहर

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

Pakur News: पाकुड़ में झारखंड प्रदेश अंगिका समाज की बैठक में जिलाई कार्यकारिणी का गठन हुआ। डॉ. मनोहर कुमार को अध्यक्ष और कृपा सिन्धु तिवारी बच्चन को महासचिव चुना गया। महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु महिला समूह का गठन किया गया। आगामी जनगणना में अंगिका भाषा को पृथक भाषा के रूप में दर्ज कराने का निर्णय लिया गया।

अंगिका समाज के जिला अध्यक्ष बने डॉ़  मनोहर

Pakur News: पाकुड़। झारखंड प्रदेश अंगिका समाज (अंग), जिला इकाई, पाकुड़ की संगठनात्मक बैठक प्रदेश पर्यवेक्षक सुरजीत झा की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला इकाई का संगठनात्मक निर्वाचन संपन्न कर सत्र 2026-2029 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन में डॉ. मनोहर कुमार को अध्यक्ष, कृपा सिन्धु तिवारी बच्चन को महासचिव, संजय कुमार शुक्ला को सचिव तथा अरुण कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य सभी पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

महिलाओं की भागीदारी

बैठक में कैलाश झा एवं रूमा सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा झारखंड राज्य साहित्य, संगीत, नाटक एवं ललित कला के जिला प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया।

महिला समूह का गठन

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अंगिका महिला समूह, पाकुड़ का भी गठन किया गया। इसमें प्राची चौधरी को अध्यक्ष, निधि गुप्ता एवं सीमा कुमारी को उपाध्यक्ष, पूनम देवी को सचिव, रश्मि कुमारी को संगठन सचिव, नीतू देवी को सह-संगठन सचिव, मधु देवी को कोषाध्यक्ष तथा निक्की कुमारी को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। संरक्षक के रूप में मीरा प्रवीण सिंह का चयन किया गया।

भाषा के लिए निर्णय

बैठक में आगामी जनगणना में अंगिका भाषा को पृथक भाषा के रूप में दर्ज कराने, जेटेट नियुक्ति नियमावली में अंगिका भाषा को शामिल कराने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

नवगठित कार्यकारिणी ने अंगिका भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं लोक परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंगिका समाज की बैठक कब आयोजित की गई?
झारखंड प्रदेश अंगिका समाज की बैठक पाकुड़ में प्रदेश पर्यवेक्षक सुरजीत झा की देखरेख में संपन्न हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।