Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsAnemia Free India Campaign Health Camp Organized for 289 Schoolgirls in Pakuradia
289 छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई

289 छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई

संक्षेप:

पाकुड़िया में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत पीएमश्री उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टर मंजर आलम के नेतृत्व में 289 छात्राओं का हीमोग्लोबिन जांचा गया। जिनका हीमोग्लोबिन नौ ग्राम से कम पाया गया, उन्हें आईएफए की गोली दी गई और स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए।

Dec 16, 2025 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

पाकुड़िया। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को पीएमश्री उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया में एनीमिया मुक्त भारत कैंप का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया की ओर से चिकित्सक डॉ़ मंजर आलम की देखरेख में किया गया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम सहित सीएचओ, एएनएम, बीटीटी, एनसीडी नोडल, सहिया एवं मोबाईल यूनिट की मौजूदगी में संयुक्त जांच शिविर में कुल 289 छात्राओं का हीमोग्लोबिन जांच किया गया। इस जांच में जिस भी छात्रा का हीमोग्लोबिन नौ ग्राम से नीचे पाया गया उसे आईएफए की गोली दी गई। साथ ही खान-पान में हरी साग-सब्जी, फल, दूध, शुद्ध पानी का सेवन अधिक मात्रा में करने की सलाह दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावे मौके पर ही जांच टीम द्वारा मलेरिया, कालाजार, कुष्ठ, डेंगू आदि बीमारियों की विस्तृत जानकारी एवं इससे बचने के लिए बरती जानेवाली सावधानियों की जानकारी दी गई। मौके पर डॉ़ मंजर आलम, एनसीडी नोडल प्रभात दास, पवन धनवंत सहित मोबाइल यूनिट के डॉक्टर एवं सहयोगी, बीटीटी आदि अन्य उपस्थित थे ।