आस्था का केंद्र है लक्खीपुर का प्राचीन शिवमंदिर

Feb 11, 2026 04:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

महेशपुर प्रखंड के लक्खीपुर गांव में स्थित चार सौ वर्ष पुराना शिव मंदिर श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र है। यहां तीन शिवलिंग व एक अन्य मंदिर में एक शिवलिंग है। श्रावण के सोमवार को सांपों का जोड़ा शिवलिंग के पास आता है। मंदिर की देखभाल स्थानीय जमींदार परिवार द्वारा की जाती है।

आस्था का केंद्र है लक्खीपुर का प्राचीन शिवमंदिर

महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड के लक्खीपुर गांव में लगभग चार सौ वर्ष पूर्व निर्मित शिव मंदिर श्रद्धालुओं के अटूट आस्था व विश्वास का केंद्र बना हुआ है। अति प्राचीन शिव मंदिर की विशेषता है कि एक शिव मंदिर में तीन शिवलिंग व एक शिव मंदिर में एक शिवलिंग स्थापित है। महा शिवरात्रि पर्व के अवसर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी उपस्थिति देखी जाती है। प्राचीन शिव मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि पवित्र श्रावण महीने के प्रत्येक सोमवार को सांप के जोड़े शिवलिंग के पास आते हैं और चक्कर लगाकर पुनः जंगल की ओर निकल जाते हैं।

पुरोहित समर ठाकुर व कुछ महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि शिव मंदिर परिसर में श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिर में दो सांप का जोड़ा शिवलिंग की परिक्रमा कर बिना किसी को कोई क्षति पहुंचाए वापस चला जाता हैं। शिव मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद भगवान शिव जरूर पूरी करते हैं। वर्तमान में मंदिर की देखभाल गांव के ही पूर्व के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखने वाले वीरेंद्र प्रताप सिंह, रतन कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, लक्ष्मीनारायण सिंह करते हैं। अति प्राचीन शिव मंदिर में प्रखंड क्षेत्र के दूर-दराज से श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन के लिए आते हैं। महाशिवरात्रि पर्व व पवित्र श्रावण महीने में काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना को लेकर भीड़ जुटती है। फोटो संख्या - 01 - प्रखंड के लक्खीपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।