केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाई गई अंबेडकर जयंती
हिरणपुर में अंबेडकर क्लब द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में बीडीओ, सीओ और अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय में भी धूमधाम से जयंती मनाई गई।
हिरणपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अंबेडकर क्लब द्वारा पुराना प्रखंड परिसर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर बीडीओ टूडू दिलीप, सीओ मनोज कुमार के अलावा विकास रविदास, दीपक साहा, राधेश्याम रविदास, जयंत मंडल, करमचंद रविदास, उज्ज्वल रविदास, आशीष सेन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अगरबत्ती दिखाकर बाबा साहेब को नमन किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही सभी ने मिलकर केक काटकर जयंती को उत्साहपूर्वक मनाया। वहीं दूसरी ओर अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय में भी अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर शिक्षकों एवं बच्चों ने अंबेडकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर प्रधानाध्यापक संदीप कुमार झा मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


