ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पाकुड़गठबंधन की सरकारों ने झारखंड को लूटा : रघुवर

गठबंधन की सरकारों ने झारखंड को लूटा : रघुवर

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गठबंधन की सरकारों ने झारखंड को लूटा है। पिछले 14 वर्षों में यहां 4000 करोड़ के घोटाले हुए। एक साजिश के तहत भाजपा की सरकार गिराकर निर्दल विधायक मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री...

1/ 5मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गठबंधन की सरकारों ने झारखंड को लूटा है। पिछले 14 वर्षों में यहां 4000 करोड़ के घोटाले हुए। एक साजिश के तहत भाजपा की सरकार गिराकर निर्दल विधायक मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री...
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गठबंधन की सरकारों ने झारखंड को लूटा है। पिछले 14 वर्षों में यहां 4000 करोड़ के घोटाले हुए। एक साजिश के तहत भाजपा की सरकार गिराकर निर्दल विधायक मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री...
2/ 5मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गठबंधन की सरकारों ने झारखंड को लूटा है। पिछले 14 वर्षों में यहां 4000 करोड़ के घोटाले हुए। एक साजिश के तहत भाजपा की सरकार गिराकर निर्दल विधायक मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री...
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गठबंधन की सरकारों ने झारखंड को लूटा है। पिछले 14 वर्षों में यहां 4000 करोड़ के घोटाले हुए। एक साजिश के तहत भाजपा की सरकार गिराकर निर्दल विधायक मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री...
3/ 5मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गठबंधन की सरकारों ने झारखंड को लूटा है। पिछले 14 वर्षों में यहां 4000 करोड़ के घोटाले हुए। एक साजिश के तहत भाजपा की सरकार गिराकर निर्दल विधायक मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री...
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गठबंधन की सरकारों ने झारखंड को लूटा है। पिछले 14 वर्षों में यहां 4000 करोड़ के घोटाले हुए। एक साजिश के तहत भाजपा की सरकार गिराकर निर्दल विधायक मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री...
4/ 5मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गठबंधन की सरकारों ने झारखंड को लूटा है। पिछले 14 वर्षों में यहां 4000 करोड़ के घोटाले हुए। एक साजिश के तहत भाजपा की सरकार गिराकर निर्दल विधायक मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री...
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गठबंधन की सरकारों ने झारखंड को लूटा है। पिछले 14 वर्षों में यहां 4000 करोड़ के घोटाले हुए। एक साजिश के तहत भाजपा की सरकार गिराकर निर्दल विधायक मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री...
5/ 5मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गठबंधन की सरकारों ने झारखंड को लूटा है। पिछले 14 वर्षों में यहां 4000 करोड़ के घोटाले हुए। एक साजिश के तहत भाजपा की सरकार गिराकर निर्दल विधायक मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री...
हिन्दुस्तान टीम,पाकुड़Sun, 09 Dec 2018 02:15 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गठबंधन की सरकारों ने झारखंड को लूटा है। पिछले 14 वर्षों में यहां 4000 करोड़ के घोटाले हुए। एक साजिश के तहत भाजपा की सरकार गिराकर निर्दल विधायक मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री बनाया गया और सूबे को लूटा गया। झारखंड नामधारी दलों और कांग्रेस ने पाप किया है। झामुमो ने आदिवासियों और कांग्रेस ने मुसलमानों को धोखा दिया। संताल परगना में लूट चलती रही। अब हम इसके विकास पर ध्यान दे रहे हैं। संताल के लिए सरकार अलग से करोड़ों रुपये देगी। तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को पाकुड़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने शमशेरा गांव में जन चौपाल और पाकुड़ के हरिणडंगा हाईस्कूल मैदान में विधानसभा क्षेत्र के बूध स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां नेता मालामाल हो गए और जनता कंगाल रह गई। अब भाजपा सरकार ने चार साल में जितना कर दिया, उतना किसी ने नहीं किया।

राष्ट्र विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा : मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी अपनी-अपनी आस्था को राजनीति से दूर रखें। सरकार परिवार, समाज, राज्य में शांति के लिए सभी को समान सुविधा से आच्छादित कर रही है। बगैर भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अगर हम मनमुटाव की राजनीति करेंगे तो विकास नहीं होगा। शांति, भाईचारा के साथ रहकर हम विकास का परचम लहराएंगे। कोई राष्ट्रविरोधी शक्ति शांति भंग करने का प्रयास नहीं करें। ऎसी शक्तियों पर सरकार की नजर है, उसे कुचल दिया जाएगा।

सभी के लिए सोच रही सरकार: सीएम ने कहा कि सरकार सभी के कल्याण के लिए सोच रही है। अब लक्ष्मी लाडली योजना और कन्यादान योजना को बंद कर जनवरी से मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत की जाएगी। सरकार बेटी की पढ़ाई से लेकर विदाई तक की जिम्मेदारी लेगी। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहा महिलाओं को एक रुपये में रजिस्ट्री की सुविधा दी जा रही है। जनवरी 2019 तक एक लाख बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। महिलाओं को सशक्त बनाने की भी योजना है। सखी मंडल, आजीविका मिशन चल रहा है। राज्य की महिलाओं को 90% अनुदान पर दो गाय उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जैविक खेती पर जोर: मुख्यमंत्री ने किसानों से अनुरोध किया कि किसान अब जैविक खेती को प्राथमिकता दें। बाजार में जैविक उत्पाद की मांग है। राज्य सरकार हर जिले में आर्गेनिक कलस्टर का निर्माण करेगी। किसान बहुफसलीय खेती की ओर अग्रसर हों। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना पर कहा कि राज्य में अबतक 13 हजार लोगों का इलाज हुआ है। किसी भी तरह का राशन कार्डधारी कोई भी परिवार योजना का लाभ ले सकता है। राज्य सरकार ने 85 % आबादी को इस योजना से आच्छादित किया है।

उधर, बूध स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में रघुवर दास ने कहा कि कार्यकर्ता बूथों पर अपनी पकड़ मजबूत करें। जो बूध जीतेगा, वहीं विधानसभा जीतेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें