Pakur News: अमड़ापाड़ा में बिजली कटते ही एयरटेल का नेटवर्क गायब, उपभोक्ता परेशान

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

Pakur News: ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। अमड़ापाड़ा में बिजली कटते ही एयरटेल का नेटवर्क गायब, उपभोक्ता परेशान अमड़ापाड़ा में बिजली कटते ही एयरटेल का नेटवर्क गायब,

Pakur News: अमड़ापाड़ा में बिजली कटते ही एयरटेल का नेटवर्क गायब, उपभोक्ता परेशान

Pakur News: ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में एयरटेल की नेटवर्क समस्या से लोग काफी परेशान हैं। जैसे ही क्षेत्र में दो घंटे से अधिक समय के लिए बिजली कटती है, एयरटेल का मोबाइल नेटवर्क भी पूरी तरह बंद हो जाता है। हर एक-दो दिन पर यह समस्या पैदा हो रही है। ​स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली जाते ही नेटवर्क का चले जाना टावरों के पावर बैकअप सिस्टम की खराबी को दर्शाता है। घंटों नेटवर्क ठप रहने से लोगों के जरूरी फोन कॉल और इंटरनेट से जुड़े कामकाज पूरी तरह ठप हो जाते हैं। ​इसके अलावा ग्राहक सेवा केंद्रों (सीएसपी) पर बायोमेट्रिक और ओटीपी नहीं आने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

दुकानों में यूपीआई से ऑनलाइन भुगतान ठप होने से व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। महंगे रिचार्ज कराने के बाद भी बेहतर सेवा न मिलने से उपभोक्ताओं में कंपनी के प्रति भारी रोष है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पाकुड़Pakur News: अमड़ापाड़ा में बिजली कटते ही एयरटेल का नेटवर्क गायब, उपभोक्ता परेशान