अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी गई रिपोर्ट
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पाकुड़हिरणपुर, एक संवाददाता। अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी गई रिपोर्ट अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। रविवार देर शाम अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने दुल्मीडांगा चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों से बालू परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए। लेकिन वे आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर स्थानीय थाना की अभिरक्षा में रख दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है। सीओ ने कहा कि अवैध खनन और बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए ऐसे जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


