जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता: जिला प्रशासन
पाकुड़, प्रतिनिधि। जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता: जिला प्रशासन जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता: जिला प्रशासन

जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधियों तथा जिले के अधिकृत पेट्रोल पंप संचालकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा हाल के दिनों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। विशेष रूप से पाकुड़ एवं महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता से संबंधित शिकायतों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में जसीडीह डिपो से नियमित रूप से पेट्रोल एवं डीजल का उठाव कर जिले में आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में ईंधन जिले के सभी अधिकृत पेट्रोल पंपों तक पहुंचाया जा रहा है तथा वर्तमान में जिले में पेट्रोल एवं डीजल की कोई कमी नहीं है। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और आम उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम उत्पाद उपलब्ध हैं। जिले के सभी अधिकृत विक्रेताओं के पास आवश्यक स्टॉक मौजूद है, जिससे ईंधन आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


