Pakur News: न्यायालय के निर्देश पर महेशपुर थाने में 19 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

Pakur News: महेशपुर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर 19 लोगों के खिलाफ नाजायज मजमा और मारपीट का मामला दर्ज किया गया। रघुनाथपुर गांव के निवासी ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Pakur News: न्यायालय के निर्देश पर महेशपुर थाने में 19 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पाकुड़ के न्यायालय में दायर परिवाद संख्या 192/2026 के निर्देश पर महेशपुर थाने में 19 नामजद आरोपियों के खिलाफ नाजायज मजमा बनाकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने तथा आम के पेड़ से आम तोड़कर ले जाने के आरोप में बीएनएस की धारा 189/191(2)/191(3)/190/115(2)/303(2)/333/352/3(5) के तहत थाना कांड संख्या 152/2026 दिनांक 06/09/2026 दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि उक्त कांड को लेकर नेशांत टुडू रघुनाथपुर गांव निवासी ने न्यायालय में उपरोक्त 19 नामजद आरोपियों सभी रघुनाथपुर गांव निवासी के खिलाफ परिवाद दायर किया था। जिसके आलोक में न्यायालय के निर्देश पर महेशपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पाकुड़Pakur News: न्यायालय के निर्देश पर महेशपुर थाने में 19 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज