Hindi NewsJharkhand NewsPakur News150th Anniversary of Vande Mataram Celebrated at Drona Kids School
भारत माता की जय और वन्दे मातरम से गूंजा विद्यालय

भारत माता की जय और वन्दे मातरम से गूंजा विद्यालय

संक्षेप: पाकुड़ में द्रोणा किड्स स्कूल में वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक गायन से हुई, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रबंधन ने वन्दे मातरम को भारत की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक बताया।

Sat, 8 Nov 2025 01:55 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

पाकुड़। राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्मरणोत्सव के तहत शुक्रवार को द्रोणा किड्स स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षकों द्वारा वन्दे मातरम के सामूहिक गायन से हुई। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारों से माहौल को गूंजायमान कर दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि वन्दे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस गीत ने देशवासियों में आजादी का जुनून जगाया था और आज भी यह नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को वन्दे मातरम के इतिहास और इसके रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के योगदान की जानकारी दी गई। मौके पर मिश्रा सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष नलिन मिश्रा, सचिव निरंजन मिश्रा, प्रिंसिपल अनिता मरांडी, यथा शालू भगत, पूर्णिमा कुमारी, उमा त्रिवेदी, नेहा कुमारी, विजयेता सिंह, निक्की श्रीवास्तव मौजूद थे।