Pakur News: नाबालिग कोभगाने पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

Pakur News: महेशपुर के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Pakur News: नाबालिग कोभगाने पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के 15 वर्षीया नाबालिग किशोरी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर नाबालिग किशोरी की मां सह वादिनी ने गुरुवार शाम को थाना में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाई है। वादिनी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि विगत चार जुलाई दोपहर एक बजे उसकी नाबालिग बेटी घर में किसी को बिना बताए कहीं चली गई। उसके स्वजनों ने काफी खोजबीन की परंतु उसका कहीं भी अता-पता नहीं चल पाया। इसके बाद वादिनी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुलाकर भाग ले जाने के आरोप में मामला दर्ज करवाई है।

पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़िता किशोरी की मां सह वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत थाना कांड संख्या 118/2026 दिनांक 08/07/2026 दर्ज की गई है। मामला दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।