ऑटो पलटने से 10 लोग घायल, पांच की हालत गंभीर
पाकुड़िया। पाकुड़िया महेशपुर मुख्य पीडब्लूडी सड़क पर बामनपोखर के पास चलती हुई ऑटो का संतुलन बिगड़ने से सड़क पर पलट जाने से दस व्यक्ति घायल हो...

पाकुड़िया। पाकुड़िया महेशपुर मुख्य पीडब्लूडी सड़क पर बामनपोखर के पास चलती हुई ऑटो का संतुलन बिगड़ने से सड़क पर पलट जाने से दस व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बीटी बास्की 65 वर्ष, ज्योत्सना मुर्मू 30 वर्ष, आलिस हांसदा 30 वर्ष, मिरु हांसदा 40 वर्ष, सिलवंती मुर्मू 45 वर्ष, सुरुधनी टुडू 30 वर्ष, सुराजमुनी 30 वर्ष, सावित्री किस्कु 30 वर्ष, सुंदरी मुर्मू 25 वर्ष टेम्पो पर सवार होकर हाथीमार से अपने घर पाकुड़िया की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में बामनपोखर के पास अचानक टेम्पो के सामने एक साइकिल आ जाने से टेम्पो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। जिससे पांच लोगों को माथे एवं कंधे पर गंभीर चोट आई है। सभी को किसी दूसरे टेम्पो से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचाया गया। जहां डॉ. मंजर आलम ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सभी को पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट रेफर कर दिया। डॉ. आलम ने बताया कि तीन लोगों को माथे पर एवं दो लोगों को कंधे पर गंभीर चोट आई है।
