झारखंड में बचे सिर्फ 6 नक्सली, कुल 55 लाख का है इनाम; देखें लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और आत्मसमर्पण के बीच अब छह प्रमुख इनामी माओवादी ही सुरक्षा एजेंसियों की सूची में बचे हैं। इन सभी पर कुल 55 लाख का इनाम घोषित है।

naxal
झारखंड में सिर्फ 6 नक्सली बचे हैं

झारखंड में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और आत्मसमर्पण के बीच अब छह प्रमुख इनामी माओवादी ही सुरक्षा एजेंसियों की सूची में बचे हैं। इन सभी पर कुल 55 लाख का इनाम घोषित है। इनमें सबसे अधिक 15 लाख का इनाम नितेश यादव उर्फ इरफान उर्फ नन्दू उर्फ किरानी पर है।

इनामी माओवादियों में अधिकांश का संबंध लातेहार, पलामू और गढ़वा जिले से है। पहले इनका प्रभाव शंख-कोयल जोन और बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में रहा था। बूढ़ा पहाड़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज होने के बाद संगठन के कई सदस्य सारंडा क्षेत्र की ओर चले गए थे। हालांकि, अब वहां भी इनकी मौजूदगी की स्पष्ट जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को नहीं मिल रही है। सारंडा में भी माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। नक्सली कमांडर सचिन के आत्मसमर्पण के बाद क्षेत्र में संगठन के शीर्ष स्तर का कोई प्रमुख माओवादी नहीं बचा है। इस बीच एक करोड़ के इनामी माओवादी आकाश की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान अब बचे हुए इनामी माओवादियों की तलाश पर केंद्रित है।

सबसे अधिक 15 लाख का इनाम नितेश यादव पर

सुरक्षा एजेंसियों की सूची में गया निवासी नितेश यादव उर्फ इरफान उर्फ नन्दू उर्फ किरानी पर 15 लाख का इनाम है। वह संगठन में आरसीएम स्तर का सदस्य बताया गया है। नितेश यादव ग्राम तरवाडीह, थाना डुमरिया, जिला गया (बिहार) का रहने वाला है। लातेहार के नगराटोला हेम्बरवार निवासी मनोहर गंझू उर्फ सोहन उर्फ दिनेश पर 10 लाख का इनाम है। उसे जोनल कमेटी सदस्य बताया गया है। पलामू के देवगन गांव निवासी गोदराय यादव उर्फ संजय यादव पर भी 10 लाख का इनाम है। गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के झिंगुरा गांव निवासी पंकज कोरवा पर पांच लाख का इनाम है। उसे संगठन में सब-जोनल कमेटी (एसजेडीएम) स्तर का सदस्य बताया गया है। वहीं, गढ़वा के डंडई थाना क्षेत्र के लावाही निवासी राजू भुइयां पर भी पांच लाख का इनाम है। वह संगठन में सब जोनल कमेटी स्तर का सदस्य बताया गया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़झारखंड में बचे सिर्फ 6 नक्सली, कुल 55 लाख का है इनाम; देखें लिस्ट