झारखंड में मिला एक और रूबेला मरीज, सिमडेगा में बच्ची में संक्रमण

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड में रुबेला का संक्रमण फिर से सामने आया है। सिमडेगा जिले में रूबेला का एक और मरीज मिला है। यह संक्रमित भी ठेठईटांगर प्रखंड की रहने वाली एक बच्ची है। प्रखंड में 24 घंटे के अंदर दो मरीजों के मिलने के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है।

झारखंड रुबेला
झारखंड में मिला एक और रुबेला संक्रमण

झारखंड में रुबेला का संक्रमण फिर से सामने आया है। सिमडेगा जिले में रूबेला का एक और मरीज मिला है। यह संक्रमित भी ठेठईटांगर प्रखंड की रहने वाली एक बच्ची है। प्रखंड में 24 घंटे के अंदर दो मरीजों के मिलने के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। इसका संक्रमण रोकने के लिए शिविर लगाकर बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है।

जानकारी के अनुसार, रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच में सोमवार को ठेठईटांगर प्रखंड के मुंडाटोली में दस साल की एक बच्ची में रूबेला संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब इसी प्रखंड के ताराबोगा के नदीपार गांव में एक बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

14 सितंबर को भेजा गया था सैंपल

सिमडेगा के आईडीएसपी प्रभारी डॉ अध्ययन शरण ने बताया कि 14 सितंबर को गांव से रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए रिम्स स्थित माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट आने पर ताराबोगा में एक और कुडपानी मुंडाटोली में रूबेला के एक में रूबेला की पुष्टि हुई। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ठेठईटांगर के मुंडाटोली में बीते एक माह से मिजिल्स के मामले सामने आ रहे थे। इसमें पांच लोगों के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें चार में मिजिल्स, जबकि एक 10 वर्षीय बच्ची में रूबेला संक्रमण मिला था। मंगलवार को इसी प्रखंड के ताराबोगा नदीपार गांव में एक बच्ची संक्रमित मिली।

गांव में टिकाकरण तेज

एक ही प्रखंड में दो बच्चों में संक्रमण मिलने के बाद गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण तेज कर दिया गया है। मुंडाटोली में 44 में से 28 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। जिन बच्चों को निर्धारित एमआर की दूसरी डोज नहीं मिली है, उन्हें टीका दिया जा रहा है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़झारखंड में मिला एक और रूबेला मरीज, सिमडेगा में बच्ची में संक्रमण