झारखंड में तेज म्यूजिक बजाने पर बवाल, एक की हत्या; 3 लोगों पर धारदार हथियारों से हमला
झारखंड के गिरिडीह जिले में तेज म्यूजिक बजाने को लेकर बवाल मच गया। इस दौरान एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात को टाउन थाने के अंतर्गत आने वाले दास मोहल्ला में घटी।

झारखंड के गिरिडीह जिले में तेज म्यूजिक बजाने को लेकर बवाल मच गया। इस दौरान एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को को बताया कि यह घटना गुरुवार रात को टाउन थाने के अंतर्गत आने वाले दास मोहल्ला में घटी।
टाउन थाने के प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये सभी कल रात से फरार हैं। सिंह ने बताया कि यह घटना दो पड़ोसियों के बीच हुई। एक पड़ोसी ने रात में तेज म्यूजिक बजाने पर आपत्ति जताई थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि पड़ोसी ने उनसे होली का त्योहार समाप्त होने पर म्यूजिक बंद करने और सोने देने का आग्रह किया। इसी बात पर दोनों पड़ोसियों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें एक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान अजय दास के रूप में हुई है।
इस बीच, झारखंड के मंत्री सुदिव्या कुमार ने गिरिडीह के सदर अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। मंत्री ने कहा कि उन्होंने उपमंडल अधिकारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।
कोडरमा में डीजे बजाने पर विवाद, कई लोग घायल
उधर, कोडरमा में होली पर डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना डोमचांच प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र के वनपोक गांव में होली के दौरान घटी।
वनपोक में एक घर के समीप डीजे बजाया जा रहा था। दूसरे पक्ष के लोग भी डीजे बजाते हुए गुजर रहे थे। रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और भीड़ में किसी ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, इसमें कई लोग हुए चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
लेखक के बारे में
Subodh Kumar Mishraसुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।
ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।


