झारखंड में कोडरमा स्टेशन पर हादसा होने से टला, नीचे खड़ी मालगाड़ी से टकराया पुराना फुटओवर ब्रिज

Sep 06, 2025 06:05 pm ISTSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, कोडरमा, झारखंड
share Share
Follow Us on

कोडरमा स्टेशन पर यह हादसा उस समय हुआ जब अपग्रेडेशन के चलते शनिवार को स्टेशन पर बने पुराने पैदल ब्रिज को खोलकर हटाया जा रहा था। इसी दौरान पुराने पुल का एक हिस्सा असंतुलित होकर मालगाड़ी से जा टकराया

झारखंड में कोडरमा स्टेशन पर हादसा होने से टला, नीचे खड़ी मालगाड़ी से टकराया पुराना फुटओवर ब्रिज

झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब यहां बने पुराने फुट ओवर ब्रिज को हटाने के दौरान वह असंतुलित होकर नीचे पटरी पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराया। शाम करीब चार बजे हुई इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत यह रहा कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और ना ही कोई इसकी चपेट में आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक-दो पर हुई।

दरअसल अमृत भारत योजना के तहत प्रदेश के कोडरमा रेलवे स्टेशन को भी अपग्रेड किया जा रहा है। इसी अपग्रेडेशन के चलते शनिवार को स्टेशन पर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए बने पुराने पैदल ब्रिज को खोलकर हटाया जा रहा था, तभी पुराने पुल का एक हिस्सा असंतुलित हो गया, इस दौरान नीचे पटरी पर मालगाड़ी खड़ी हुई थी, जिससे कि ब्रिज का हिस्सा उससे टकरा गया। हालांकि अच्छी बात यह रही कि दुर्घटना के वक्त नीचे कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं थी, वरना कुछ लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।

DRM बोले- डेढ़ घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया

हिन्दुस्तान से विशेष बातचीत के दौरान धनबाद रेलमंडल के DRM अखिलेश मिश्रा ने कहा कि काम के दौरान सुरक्षा को सर्वोपरि रखा जाता है और ऐसा सिर्फ कोडरमा में ही नहीं बल्कि पूरे रेलमंडल में सुरक्षा को प्रथम माना जाता है। कोडरमा जंक्शन पर पुराने फुटओवर ब्रिज को हटाने के दौरान भी करीब डेढ़ घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया था। प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर यात्री और यात्री ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद करा दी गई थी। बस काम के दौरान पुराने ब्रिज का एक हिस्सा मालगाड़ी में टच हुआ था। लेकिन क्रेन की रस्सी टूटने की बात सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से इस विषय पर बात की जाएगी। आगे से इस तरह की कोई छोटी सी बात भी नहीं हो, इसका भी ध्यान रख जाएगा।

old foot over bridge fell on goods train standing below

उधर जिले में शनिवार को हुई एक अन्य दुर्घटना में कोडरमा घाटी के नौंवा माइल में गिट्टी लदा ट्रक पलट गया। इस हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए साथ ही सड़क पर गिट्टी ही गिट्टी फैल गई। यह हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। घटना के बाद पुलिस ने घायल चालक व खलासी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, साथ ही जेसीबी की मदद से रोड बिखरी गिट्टी को पुलिस ने हटवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक डोमचांच के नवलशाही से गिट्टी लेकर बिहार की ओर जा रहा था।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें