किराए पर दे दिया पीएम आवास योजना का फ्लैट, नगर निगम ने 232 लाभुकों को भेजा नोटिस; होगी कार्रवाई
रांची में नगर निगम ने 232 पीएम आवास योजना का लाभार्थियों को नोटिस भेजा है। नगर निगम ने बताया कि ये सभी लाभार्थी अपने फ्लैट को किराए पर दे दिए थे, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। निगम ने कहा कि कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड की राजधानी में नगर निगम ने बड़ा खुलासा किया है। यहां रांची नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट किराये पर देने वाले 232 लाभुकों को नोटिस जारी किया है। नगर निगम ने यह नोटिस प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तृतीय घटक के तहत धुर्वा स्थित लाईट हाउस प्रोजेक्ट आवासीय परिसर में आवंटित आवासों के लाभुकों को दिया है।
दरअसल, निगम को शिकायत मिली थी कि इन आवासों को अवैध रूप से किराये पर दिया गया है, जिसके बाद प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि कई लाभुक स्वयं आवास में निवास नहीं कर रहे हैं और आवंटित फ्लैटों को किराये पर देकर योजना के उद्देश्य को विफल कर रहे हैं। निगम ने कहा कि यह प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की एसओपी की कंडिका-16 का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसके तहत आवंटित आवास को किराये पर देना पूर्णतः प्रतिबंधित है। रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में योजना का दुरुपयोग, आवासों की अवैध किरायेदारी या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
ट्रेड लाइसेंस नहीं होने पर दो प्रतिष्ठान बंद
हरमू रोड स्थित अन्ना फास्ट फूड और पायल कलेक्शन बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालित पाए गए। दोनों प्रतिष्ठानों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। डमरो फर्नीचर भवन के बेसमेंट में पार्किंग स्थल का उपयोग गोदाम के रूप में किए जाने का मामला भी सामने आया। निगम ने भवन प्रबंधन को नोटिस जारी कर तत्काल गोदाम हटाने और बेसमेंट पार्किंग के लिए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
24 घंटे में साक्ष्य पेश करने का निर्देश
रांची नगर निगम की ओर से जारी नोटिस में संबंधित लाभुकों को निर्देश दिया गया कि वे 24 घंटे के भीतर स्वयं आवास में निवास करने के साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए निगम को सूचित करें। निर्धारित अवधि में संतोषजनक उत्तर या साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में संबंधित आवास का आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई तत्काल शुरू की जाएगी।
हरमू में गरजा बुलडोजर
रांची नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम रखने के उद्देश्य से सोमवार को हरमू रोड क्षेत्र में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम की इंफोर्समेंट टीम ने अभियान के दौरान सड़क, नाली, सेटबैक एरिया और गिफ्ट डीड की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई संस्थानों को नोटिस जारी किया। अभियान के दौरान सेटबैक एरिया व गिफ्ट डीड की भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर 12 संस्थानों, दुकानों और भवनों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया। हरमू रोड स्थित पेंटागोन भवन की गिफ्ट डीड भूमि पर संचालित एक टी-स्टॉल को तत्काल हटाने के लिए नोटिस चस्पा किया गया। इंफोर्समेंट टीम ने करीब 20 दुकानों के सामने सड़क और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


